जन आक्रोश महाघेराव बीकानेर में भाजपा मंडल खाजूवाला से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने उपस्थिति दर्ज करवाई।
दलीप नोखवाल।जन आक्रोश महाघेराव बीकानेर में भारतीय जनता पार्टी मंडल खाजूवाला से सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओ ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। खाजूवाला बीजेपी मंडल अध्यक्ष जगविन्द्र सिंह सिद्धू ने बताया की पुलिस थाना चौराहे खाजूवाला से सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के जंगलराज के खिलाफ नारेबाजी की, साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस निकम्मी और भ्रष्ट और नकारा सरकार को आने वाले चुनाव में उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी,नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़, देहात जिला अध्यक्ष जालम सिंह भाटी को अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई तथा जन आक्रोश महाघेराव शामिल होकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष जगविन्द्र सिंह सिद्धू, थान सिंह भाटी, राजेंद्र बेनीवाल, खाजूवाला नगरपालिका चेयरमैन अशोक फौजी, मांगीलाल मेघवाल, राकेश कस्वां, शीशपाल सिंह राजपुरोहित, सुमेरसिंह सोढा, ओमप्रकाश पारीक, प्रधान ममता बिरडा, धर्मपाल बिरडा, अभय सिंह राठौड़, भोजराज मेघवाल, सतपाल नायक, सुमेर सिंह सोडा, दलीप जलंधरा, कुन्दन सिंह, लाजपत थोरी, प्रमोद बिश्नोई, ताराचंद नायक, पप्पू नायक, निशान धारीवाल, सतपाल बोला, राधेश्याम बिश्नोई, ओम नाई, अन्तरलाल मेघवाल,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।