खाजूवाला:डिग्गी में गिरा नीलगाय का बच्चा, दो घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर बचाई जान

साहस फाउंडेशन, वन विभाग और ग्रामीणों की टीम ने दिखाई सूझबूझ और बहादुरी।

Zeeupdate rajsthan dalip nokhwal

खाजूवाला,
खाजूवाला उपखंड क्षेत्र के गांव बेरियांवाली में एक किसान के खेत में बनी पानी की डिग्गी में नीलगाय का एक बच्चा गिर गया। इस घटना की सूचना मिलते ही साहस फाउंडेशन के हनीफ नागौरी ने तुरंत मौके पर पहुंचकर वन विभाग को सूचित किया और रेस्क्यू कार्य शुरू करवाया।
करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत और समन्वय के बाद वन विभाग के दो बहादुर कर्मचारियों संजय शर्मा और विनोद कुमार, तथा गांव के जागरूक नागरिकों की मदद से नीलगाय के बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
इस रेस्क्यू ऑपरेशन में ईंट भट्टा अध्यक्ष नारायण गहलोत, मनीराम बिश्नोई, खादिम हुसैन पड़िहार, अध्यापक रणसिंह पुनिया, सोनू यादव, आसाराम, 7 पीएचएम के सरपंच ओमप्रकाश मेघवाल, मुराद खां पड़िहार, किशन कुम्हार, बबलू बजाज और सुमित स्वामी सहित अनेक लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
सभी ने टीम भावना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजगता का परिचय देते हुए एक बेजुबान की जान बचाने में सक्रिय भागीदारी निभाई। ग्रामीणों ने इस प्रयास की सराहना की और वन्य जीवों की सुरक्षा हेतु भविष्य में भी तत्पर रहने की बात कही।