युवाओं की नशे के खिलाफ हुंकार

Zeeupdate rajsthan News Dalip nokhwal

आज खाजूवाला में निकलेगी रैली, उपखण्ड अधिकारी को सौंपा जाएगा ज्ञापन

खाजूवाला (दलीप नोखवाल)।
खाजूवाला मण्डी में नशे और चोरी की लगातार बढ़ती घटनाओं को लेकर युवाओं ने आवाज बुलंद करने का फैसला किया है। बुधवार को रोडवेज बस स्टैण्ड से बड़ी संख्या में युवा एकत्रित होकर रैली के रूप में बाजार के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए उपखण्ड कार्यालय पहुंचेंगे और वहां प्रदर्शन कर उपखण्ड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपेंगे।
आयोजनकर्ता कमलेश बिश्नोई ने कहा कि समाज में फैल रही नशे की बुराई और चोरी की घटनाएं चिंता का विषय बन चुकी हैं। यदि समय रहते इसका विरोध नहीं किया गया तो आने वाली पीढ़ी इसके दुष्परिणामों से जूझेगी। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि बुधवार सुबह 11 बजे रोडवेज बस स्टैण्ड पर अवश्य पहुंचें और नशे के खिलाफ अपनी एकजुटता का परिचय दें।
कमलेश बिश्नोई ने कहा कि स्वच्छ और सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए नशे को जड़ से मिटाना बेहद जरूरी है और इसमें युवाओं की सक्रिय भागीदारी अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि खाजूवाला के युवा अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए इस रैली को सफल बनाएंगे और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को मजबूती देंगे।