एड. जगदीश गोठवाल बने प्रदेश प्रवक्ता, बहुजन समाज के अधिकारों व जागरूकता को मजबूत करने का लक्ष्य

डॉ. अंबेडकर सामाजिक एकता मंच की राजस्थान प्रदेश कमेटी घोषित

एड. जगदीश गोठवाल बने प्रदेश प्रवक्ता, बहुजन समाज के अधिकारों व जागरूकता को मजबूत करने का लक्ष्य 

खाजूवाला,(दलीप नोखवाल) डॉ. अंबेडकर सामाजिक एकता मंच (DASEM) ने संगठन के विस्तार के तहत राजस्थान की नई प्रदेश कमेटी की घोषणा की है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र कुमार द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार बहुजन समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा और सामाजिक जागरूकता को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश स्तर पर नई टीम को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
घोषित प्रदेश कमेटी में सुभाष चंद्र बरोड़ को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं रोहताश सैनी और मास्टर दानाराम को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। कन्हैया लाल बेरवा को प्रदेश महामंत्री तथा रामनिवास मेघवाल को प्रदेश उप महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा बंशीलाल किरोड़ीवाल को कोषाध्यक्ष, नरसीराम शास्त्री को प्रदेश मीडिया प्रभारी और एड. जगदीश गोठवाल को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
संगठन द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में बताया गया कि प्रदेश कमेटी का मुख्य उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाना, जनसंख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना, शोषण के खिलाफ आवाज उठाना तथा बहुजन समाज के महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है।


राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र कुमार और राष्ट्रीय महामंत्री सूरज कुमार गौतम ने विश्वास जताया कि नवगठित प्रदेश कमेटी राजस्थान में संगठन को मजबूत करने के साथ समाजहित के कार्यों को गति देगी। संगठन ने बताया कि यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक लागू रहेंगी।
प्रदेश कमेटी की घोषणा के बाद संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।