Zeeupdate rajsthan | Dalip nokhwal
छतरगढ़।
छतरगढ़ कस्बे में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। बैठक में विधायक डॉ. मेघवाल ने विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी और आगामी योजनाओं पर भी चर्चा की।
डॉ. मेघवाल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों का लाभ खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र को भी मिल रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़कों के निर्माण, जलापूर्ति योजनाओं, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “विकास ही हमारी प्राथमिकता है, और इसके लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं।”
विधायक ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाएं। साथ ही बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास तथा सबका प्रयास के संकल्प को लेकर आगे बढ़ना है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।