“संकल्प से सिद्धि” एवं “वंदे गंगा जल संरक्षण” अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प।
Zeeupdate rajsthan | Dalip nokhwal
बीकानेर। मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा शनिवार को बीकानेर संभाग कार्यालय में “संकल्प से सिद्धि” एवं “वंदे गंगा जल संरक्षण” अभियान को लेकर एक संयुक्त कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाना रहा।
कार्यशाला की मुख्य वक्ता पूर्व सांसद एवं प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत रहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि 11 वर्षों में जो परिवर्तन हुए हैं, उन्हें जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर भाजपा बीकानेर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ एवं वरिष्ठ नेता श्याम पंचारिया ने कार्यशाला की अध्यक्षता की। उन्होंने अभियान की रूपरेखा को साझा करते हुए बताया कि यह अभियान देशभर में चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से गंगा जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय को भी जनआंदोलन बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
कार्यक्रम में खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई, देहात प्रभारी ओम सारस्वत, शहर संयोजक महावीर रांका, कैलाश बिश्नोई, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, उपमहापौर राजेन्द्र पंवार, दीपक पारीक, मोहन सुराणा, पवन मेहनोत, भंवरलाल जांगिड़, तोलाराम कूकना, श्याम सिंह हांडला सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यशाला में अभियान के तहत होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी गई एवं कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ने, संवाद करने और सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार करने के लिए प्रेरित किया गया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने दोनों अभियानों को सफल बनाने का संकल्प लिया।