14 Jun 2025, Sat
Breaking

कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल : विधायक बलबीर लूथरा

कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल : विधायक बलबीर लूथर

_जन आक्रोश यात्रा पहुंची खोखरांवाली, ग्रामीणों समेत कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, कांग्रेस सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप
_

ब्यूरो चीफ : बूटासिंह चहल
अनूपगढ़. भारतीय जनता पार्टी की जन आक्रोश यात्रा रविवार को 21 एसजेएम (खोखरांवाली) पहुंची। जन आक्रोश यात्रा के खोखरांवाली पहुंचने पर बांडा देहात मंडल अध्यक्ष मंगासिंह, बांडा मंडल ओबीसी उपाध्यक्ष- जन आक्रोश यात्रा रायसिंहनगर विधानसभा संयोजक वीरेंद्र वरयाह, बांडा मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष गुरविंदर संधू इत्यादि द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ स्वागत किया गया। जन आक्रोश यात्रा के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए रायसिंहनगर विधानसभा विधायक बलवीर सिंह लूथरा आदि वक्ताओं ने कांग्रेस सरकार की विफलताओं को गिनाते हुए कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार में अपराध, भ्रष्टाचार और जंगलराज चरम पर है। उन्होंने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर विफल रही है चाहे बिजली हो, पानी हो या सड़क या फिर रोजगार देने की बात हो समाज का युवा, किसान, मजदूर, महिला, बुजुर्ग हर वर्ग इस कांग्रेस के कुशासन से परेशान है।
विधायक लूथरा ने केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि अंतोदय योजना, गरीब व्यक्ति के लिए सम्मान से जीने के लिए छत, शौचालय, जनधन के खाते, किसान सम्मान निधि, हर घर जल-हर घर नल सहित कई योजनाएं आमजन को लाभ दे रही हैं।
भाजपा युवा नेता एवं 7 एसजेएम पूर्व सरपंच सुखचरण सिंह संधू नें कहा की पूरी पंचायत समिति में इतना बजट नहीं मिलता हैं जितना कि एक पंचायत को मिलता था, उन्होंने कहा बेटी की शादी पर मिलने वाली राशि, नरेगा योजना में मिलने वाला कच्चा पक्का काम, हर वह काम जो भाजपा सरकार में बढ़-चढ़कर की किया जाता था, आज कि कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है इसके अलावा उन्होंने युवाओं से विशेष अहान किया कि आने वाले समय में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को सबक सिखाना है और भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनानी है।

_2 माह से माह बिना वेतन-महिला कर्मचारी कर रही हैं काम, सरकार के लिए शर्म की बात : विधायक लूथरा_

स्वास्थ्य विभाग के जिले में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं दर्शिकाओं को 2 माह से वेतन ना मिलने की जानकारी मिलने पर उन्होंने कहा कि सरकार की हालत इतनी खराब है कि मुझे आज एलएचवी/एएनएम संघ ऑफ राजस्थान की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा अवगत करवाया गया कि पिछले 2 माह का वेतन न देकर विभाग द्वारा बिना वेतन के विभागीय काम तथा अन्य विभागीय एप एवं इत्यादि कार्य करवाया जा रहा है, इस पर विधायक लूथरा ने कहा कि महिला कर्मचारियों के साथ इस तरह की आर्थिक और मानसिक प्रताड़ना बहुत ही शर्म की बात है।

_विधायक ने गांव में किया भ्रमण, छत गिरने से घायल जगदीश की जानी कुशलक्षेम_

जन आक्रोश यात्रा रैली के दौरान विधायक बलबीर सिंह लूथरा के साथ मदनलाल जोशी, हरचरण सिंह, डॉ. सतनाम सिंह, मंगल सिंह, बलजिंदर सिंह (काका), वीरेंद्र वरयाह, पवन शर्मा इत्यादि ने विधायक को जब जगदीश की हालात के बारे में बताया तो विधायक ने मानवीय सवेदनशीलता का परिचय देते हुए जगदीश की कुशलक्षेम जाननें उनके घर पर पहुंचे, जगदीश की पत्नी रेखा को हर संभव प्रयास कर सहायता का भरोसा दिलाया। जगदीश की पत्नी रेखा ने विधायक लूथरा को बताया कि हमने हर जगह प्रयास लेकिन रीड की हड्डी टूटने से हमारे कमाने वाला यही था, रेखा ने बताया कि मेरे एक बेटा और एक बेटी है, उन्होंने विधायक समेत तमाम नेताओं से मदद की गुहार लगाई, जिस पर विधायक लूथरा ने रेखा को हर संभव सहायता का भरोसा देते हुए कहा कि जो मेरे से बन पड़ेगा वह जगदीश के लिए जरूर करूंगा।

_जन आक्रोश यात्रा में यह रहे मौजूद_

जन आक्रोश यात्रा विधानसभा रायसिंहनगर संयोजक एवं भाजपा जिला मंत्री मदन जोशी, बांडा देहात मंडल अध्यक्ष मंगासिंह, बांडा मंडल ओबीसी उपाध्यक्ष-जन आक्रोश यात्रा रायसिंहनगर विधानसभा संयोजक वीरेंद्र वरयाह, बांडा मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष गुरविंदर संधू, सतनाम सिंह, 7 एसजेएम पूर्व सरपंच सुख चरण सिंह संधू, युवा नेता दलजिंदर सिंह, बांडा मंडल के आईटीआई सेल प्रभारी अमृतपाल सिंह सैनी, वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ता हरचरण सिंह, सुरजीत सिंह, हरदयाल सिंह बावरी, गुरमेल सिंह, रामधन बावरी, हरिराम बावरी, लालचंद मेघवाल, हनुमान बिश्नोई, सुभाष स्वामी, पवन शर्मा, भरत बाना, कुलदीप सिंह, महावीर नायक, बलजीत सिंह बिट्टू, मांगीलाल, पवन कुमार बिश्नोई, विजय बिश्नोई, लखविंदर सिंह गिल के साथ अनेक ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहें।

शिक्षा