22 Aug 2025, Fri
Breaking

बीकानेर आगमन पर उप मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा का भव्य स्वागत

Zeeupdate rajsthan | Dalip nokhwal

बीकानेर, राज्य के उप मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा रविवार शाम बीकानेर पहुंचे। उनके आगमन पर सर्किट हाउस परिसर में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।
जैसे ही उप मुख्यमंत्री का काफिला सर्किट हाउस पहुंचा, वहां उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। स्वागत करने वालों में सुमन छाजेड़, श्याम पंचारिया, बीकानेर यूआईटी के पूर्व चेयरमैन महावीर रांका, बनवारी लाल शर्मा, मोहन सुराणा, बीकानेर सरपंच संघ के अध्यक्ष एवं पेमासर सरपंच तोला राम, रामेश्वर पारीक, महावीर चारण, सरोज प्रजापत, भूपेंद्र शर्मा समेत कई अन्य जनप्रतिनिधि शामिल रहे। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों में आईपीएस विशाल जांगिड, जिला परिवहन अधिकारी भारती नथानी, प्रवर्तन डीटीओ संजीव चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

रास्ते भर हुआ गर्मजोशी से स्वागत
जयपुर से बीकानेर पहुंचने के दौरान विभिन्न स्थानों पर भी उप मुख्यमंत्री बैरवा का जोरदार स्वागत किया गया। स्थानीय कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर और माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

शिक्षा