22 Aug 2025, Fri
Breaking

गुरिया परिवार धोलेरा ने किया जन प्रतिनिधियों व प्रतिभाओं का सम्मान समारोह

Zeeupdate rajsthan News Dalip nokhwal

बीकानेर/बीछवाल – गुरिया परिवार धोलेरा की ओर से भाजपा बीछवाल मंडल महामंत्री एवं जिला महामंत्री श्रीकुम्हार महासभा, लक्ष्मण गुरिया धोलेरा के नेतृत्व में जन प्रतिनिधि एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश, जिला और स्थानीय स्तर के अनेक राजनीतिक एवं सामाजिक पदाधिकारी शामिल हुए।
मुख्य अतिथि प्रहलादराय टाक चेयरमैन, माटी कला बोर्ड एवं राज्य मंत्री, राजस्थान सरकार ने अपने संबोधन में बालिका शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि श्यामसुन्दर पंचारीया जिलाध्यक्ष, भाजपा बीकानेर देहात ने समाज में शिक्षा और एकता के महत्व पर जोर दिया।

कार्यक्रम में शहर भाजपा उपाध्यक्ष सोहनलाल प्रजापत, हीरोज़ के प्रदेशाध्यक्ष एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत, भाजपा बीकानेर देहात जिला महामंत्री व सरपंच तोलाराम कुकणा, जिला महामंत्री दलीपसिंह आडसर, महापौर प्रतिनिधि गुमानसिंह राजपुरोहित, भाजपा ओबीसी मोर्चा राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष महावीरसिंह चारण, श्रीकुम्हार कुमावत महासभा राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश बासनीवाल, भाजपा प्रवक्ता एडवोकेट श्रवणकुमार प्रजापत, पूर्व चेयरमैन रामेश्वर पारीक श्रीडूंगरगढ़, सरपंच कालासर राम-लक्ष्मण गोदारा, सरपंच जेठाराम गजनेर, पूर्व उपाध्यक्ष शिव प्रजापत, जिलाध्यक्ष श्रीकुम्हार महासभा बीकानेर रामजी भोभरीया, महामंत्री भंवर लिम्बा, पूर्व अध्यक्ष पपू लखेसर, गिरधारीराम गुरिया, सुखाराम भोभरीया, कालूसिंह राठौड़, विजयसिंह बिश्नोई, कानसिंह राठौड़, गजे‍सिंह राठौड़, राजबराड़ सर, बागसिंह राठौड़, प्रेमसिंह, सज्जनसिंह बदरासर, शुमेरसिंह शोभासर, पवन स्वामी, पार्षद माणक माहर, मूलचंद बोरावड़, सुरजाराम नंदीवाल, राजेन्द्र साथोड़ दंतौर, राजकुमार प्रजापत बंगलानगर, रामचंद्र गुरिया, धुडाराम गुरिया, जेठूसिंह खीची, बाबूलाल नाई, केशू नाई, विशाल गुरिया, पपू मंगलाव, भंवर मंगलाव, सजू भोभरीया, हजारी माहर, मोहनसिंह नाल, सरपंच शिवलाल भोभरीया, मदनसिंह खीची, कुभाराम रैण सहित बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जन प्रतिनिधियों और प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ और अंत में समाज में शिक्षा, एकता और राष्ट्रभक्ति को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।

शिक्षा