शिक्षा से जुड़ी समस्याओं एवं समाधान पर संस्था प्रधानों ने की चर्चा
Zeeupdate rajsthan News Dalip nokhwal
खाजूवाला।
जाट धर्मशाला में गुरुवार से संस्था प्रधानों का दो दिवसीय वाक्पीठ शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ उपखंड अधिकारी पंकज गढ़वाल एवं जिला शिक्षा अधिकारी किशन दान चरण ने किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि अमरजीत चावला, ईओ नगर पालिका खाजूवाला सोहनलाल नायक तथा सीबीईओ गंगाराम मीणा भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का वाक्पीठ कार्यकारिणी और संस्था प्रधानों द्वारा माल्यार्पण, साफा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।
शिक्षा समस्याओं पर गहन चर्चा
प्रथम सत्र में जिला शिक्षा अधिकारी किशन दान चरण ने संस्था प्रधानों से विद्यालयों में उत्पन्न हो रही विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान पर गंभीर चर्चा करने का आह्वान किया।
इसके बाद आनंदगढ़ की व्याख्याता मोबिना ने “मोबाइल का सदुपयोग एवं मोबाइल से होने वाले तनाव को कम करने” विषय पर विस्तार से अपनी वार्ता प्रस्तुत की।
शिक्षा नीति और योजनाओं पर विचार
दूसरे सत्र में प्रधानाचार्य लालचंद प्रजापत ने शिक्षा नीति 2020 पर प्रकाश डाला।
प्रधानाचार्य नथाराम सात के.एल.डी. ने लाडो योजना और अपनी बेटी योजना के महत्व को रेखांकित किया।
संस्था प्रधान रामनिवास बगड़िया ने सूचना का अधिकार (RTI) पर, धनराज डूडी ने विद्यार्थियों के हित में संचालित कल्याणकारी योजनाओं पर तथा प्रबोधक राजेंद्र प्रसाद आचार्य ने विद्यार्थियों के साथ घुलमिल कर शिक्षण कार्य करने की महत्ता पर अपने विचार साझा किए।
सार्थक संवाद का मंच
वाक्पीठ के दौरान शिक्षा विशेषज्ञों और संस्था प्रधानों ने विद्यालयों में आ रही चुनौतियों और उनके समाधान पर सार्थक चर्चा की। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाना और विद्यार्थियों के हित में ठोस कदम उठाना बताया गया।
