खाजूवाला:शरद पूर्णिमा पर औषधियुक्त खीर वितरण शिविर

Zeeupdate rajsthan News Dalip nokhwal

370 रोगियों ने लिया लाभ।

खाजूवाला। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर बाबा हरीराम मंदिर ट्रस्ट खाजूवाला में दिव्य औषधियुक्त खीर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दमा, श्वास एवं एलर्जी जैसी बीमारियों से पीड़ित रोगियों को निशुल्क औषधीय खीर वितरित की गई।
जानकारी के अनुसार, शरद पूर्णिमा की रात्रि में आयुर्वेदाचार्य डॉ. राम सारस्वत एवं डॉ. दिवाकर सारस्वत के निर्देशन में दिव्य आयुर्वेदिक औषधियों से युक्त खीर को कांस्य थालियों में भरकर मंदिर की छत पर रखा गया। पूर्णिमा की रात में सोलह कलाओं से पूर्ण चंद्रमा की रश्मियों से यह खीर और अधिक औषधीय गुणों से परिपूर्ण हो गई।
प्रातः काल पाँच बजे से आरंभ हुए वितरण शिविर में दोनों आयुर्वेदाचार्यों ने रोगियों का परीक्षण किया और उनकी प्रकृति व रोग के अनुसार खीर का सेवन करवाया। इस पवित्र सेवा कार्यक्रम में खाजूवाला एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों से आए करीब 370 रोगियों ने लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम में चतुर्भुज हलवाई, भीम ताखर, मुकना राम स्वामी, गोकुल प्रसाद, लोकेश, पिंटू तथा डॉ. हिमांशी सारस्वत सहित अनेक सेवाभावी कार्यकर्ताओं ने निस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं देकर पुण्य अर्जित किया।
शरद पूर्णिमा की यह परंपरा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि आयुर्वेद और स्वास्थ्य विज्ञान के समन्वय का भी सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करती है।