देखिए पूरी खबर कहां कहां बिजली बंद रहेगी
खाजूवाला (दलीप नोखवाल)
जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड खाजूवाला की ओर से आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 132 केवी जीएसएस खाजूवाला से निकलने वाले 33 केवी खाजूवाला, दंतौर तथा 1 एडीएम फीडरों पर रविवार, 1 मार्च को प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक शटडाउन रहेगा।
सहायक अभियंता सतीश कुमार ने बताया कि सूचना के अनुसार निर्धारित अवधि के दौरान इन फीडरों से जुड़े 33/11 केवी जीएसएस खाजूवाला, दंतौर, बल्लर, 28 केजेडी तथा 1 एडीएम क्षेत्र के उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति पूर्णतः बाधित रहेगी।
शटडाउन के कारण खाजूवाला मंडी, 17 केवाईडी, माधोडीग्गी, सामरदा, दंतौर मंडी, 1 एडीएम, 2 पीबी, डीकेडी, 5 पीबी, बल्लर, गुल्लुवाली, 0 आरडी, आनंदगढ़, गोकुलगढ़, 17 केएचएम, सियासर चौगान, 2 केएलडी सहित आसपास के अनेक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विभाग ने आमजन से अपील की है कि निर्धारित समय में आवश्यक विद्युत उपकरणों का उपयोग पूर्व में ही कर लें तथा विभागीय कार्य में सहयोग प्रदान करें। रखरखाव कार्य समय पर पूर्ण होने के बाद विद्युत आपूर्ति पुनः सुचारू कर दी जाएगी।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह शटडाउन विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ और निर्बाध बनाए रखने के उद्देश्य से किया जा रहा है, ताकि भविष्य में उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा मिल सके।
