खाजूवाला में अंबेडकर जयंती की तैयारियों को लेकर विशेष बैठक, जनसुनवाई भी आयोजित

Zeeupdate Rajsthan News|Dalip nokhwal 

खाजूवाला (बीकानेर)। भारत रत्न की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को नई धान मंडी स्थित व्यापार मंडल भवन में विशेष बैठक एवं जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

केंद्रीय कानून मंत्री के पुत्र व भाजपा युवा नेता के खाजूवाला पहुंचने पर जगविंदर सिंह की टीम द्वारा उनका बाबा साहेब का तेल चित्र भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

बैठक में रवि शेखर मेघवाल के मार्गदर्शन में अंबेडकर जयंती समारोह की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं को सौंपी गईं। साथ ही आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु जनसुनवाई का आयोजन भी किया गया, जिसमें लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं और समाधान की मांग की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रवि शेखर मेघवाल ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं। उन्होंने “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” के मूलमंत्र को अपनाने का आह्वान करते हुए सामाजिक जागरूकता और एकजुटता पर जोर दिया।

इस दौरान उन्होंने संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती तथा महान समाज सुधारक की 199वीं जयंती पर सभी को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने उपस्थित जनसमूह से 13 अप्रैल को पॉलिटेक्निक कॉलेज, बीकानेर में आयोजित होने वाले भव्य जयंती कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। उनके संबोधन को सुनने के लिए कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।

इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में भाजपा नेता जगविंदर सिंह सिद्धू, एडवोकेट भूपेंद्र सिंह शेखावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत सियाग, पंचायत समिति डायरेक्टर दलीप जलंधरा, रणजीत मजोका, पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि धर्मपाल बिरड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक फौजी, वाइस चेयरमैन शीशपाल राजपुरोहित, निशांत धालीवाल, अशोक चौधरी, गुलाम रसूल, किसन सिंह भाटी, मोहन सिहाग, प्रभजीत सिद्धू, डॉ. जे.एस. संधू, गगन मटू, लवप्रीत धालीवाल, बलदेव सिंह बराड़, पुष्पेंद्र सिंह, पवनदीप सिंह, पार्षद साबरसिंह बराड़, सरपंच प्रतिनिधि देवीलाल लिंबा, सरपंच मांगीलाल मेघवाल, गुरविंदर सिंह गिल, गोपी सिंह बराड़, कालूराम कुंट, राजेंद्र सूतोड़, टोनी सिंह, मोहन कस्वा, मदनलाल, संजय आहूजा, बलराज गेरा, अशोक खीचड़, बलवंत सिंह करनावल, लखबीर सिंह करनावल, राजेश चौधरी, नवीन सोडा, सरदूल सिंह धालीवाल, भीखाराम जाखड़ सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।