बीकानेर देहात अल्पसंख्यक कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित
Zeeupdate rajsthan News|Dalip nokhwal
खाजूवाला। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोपदार की अनुशंसा पर जिला कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) बीकानेर देहात की नई कार्यकारिणी घोषित की गई है। जिलाध्यक्ष सत्तू खान पड़िहार ने बताया कि संगठन को गांव-ढाणी स्तर तक मजबूत करने और नई नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से टीम का गठन किया गया है।
नई कार्यकारिणी में एडवोकेट सुखदेव सिंह को संगठन महासचिव तथा चिरागू दीन राठौड़ को जिला प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। वहीं विधानसभा क्षेत्रवार ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा में मोहम्मद शबीर को खाजूवाला ब्लॉक अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा याकूब अली को छत्तरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष तथा अन्य क्षेत्रों में भी विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई हैं।
जिलाध्यक्ष सत्तू खान पड़िहार ने कहा कि नई टीम कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, सामाजिक न्याय और भाईचारे को मजबूत करने तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका पर विश्वास जताया।
